जबलपुर: चारधाम यात्रा के नाम पर NDPS जज से ₹1,77,000 की ठगी, पुलिस महकमे में हड़कंप
जबलपुर में आस्था के नाम पर जालसाजी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें ठगों ने आम आदमी तो दूर, कानून के रखवाले को भी नहीं बख्शा। एनडीपीएस (NDPS) कोर्ट के विशेष न्यायाधीश प्रवीण चतुर्वेदी के साथ चारधाम यात्रा की बुकिंग के नाम पर करीब ₹1,77,000 की बड़ी धोखाधड़ी हुई है। न्यायाधीश ने गूगल और फेसबुक पर 'ट्रिप प्लाजा एजेंसी' का विज्ञापन देख कर उनसे