राजगढ़: राजगढ़ कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 24 घंटे में नाबालिग बालिका को किया दस्तयाब
राजगढ़ कोतवाली थाना प्रभारी मंजू मखेनिया ने शनिवार को शाम 7:00 बजे करीब प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र से एक नाबालिक बालिका घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। इसके बाद पुलिस ने बालिका को सारंगपुर से दस्तायाब किया है। बालिका ने बताया कि वह अपनी मर्जी से घूमने के लिए गई थी। जिसे परिजनों को सौंप दिया है।