पिथौरागढ़ में गरीब कैदियों के लिए आर्थिक सहायता योजना के तहत मासिक बैठक में बताया गया कि फिलहाल कोई प्रकरण लंबित नहीं है। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि भविष्य में पात्र मामलों को समय पर निपटाया जाए और कैदियों को विधिक सहायता प्रदान की जाए।