दतिया नगर: दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने इम्पैक्ट फाउंडेशन की मुफ्त कोचिंग का निरीक्षण किया, बच्चों से बातचीत की
कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे इम्पैक्ट फाउंडेशन द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग सेंटर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फाउंडेशन के संचालक विकास चतुर्वेदी से कोचिंग गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। कलेक्टर ने कोचिंग ले रहे बच्चों से संवाद किया, उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें उपहार भी वितरित किए। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई और उनके प्रयासों की