सादुलशहर की एमजेडी नहर पर रात्रि गश्त के दौरान सिंचाई विभाग ने पानी चोरी का मामला पकड़ा है। जेईएन नरेश कुमार ने बताया कि एमजेडी नहर की 24 और 17 आरडी के पास पाइप लगाकर अवैध रूप से पानी चोरी की जा रही थी। इस मामले में दोनों संबंधित किसानों के खिलाफ नियमानुसार प्रकरण दर्ज करवाया गया है।जेईएन नरेश कुमार ने बुधवार को दोपहर 2:00 बजे जानकारी दी