घाटमपुर: सेन पश्चिमपारा थाना स्थित स्कूल के पास प्रेमिका व उसके साथी ने प्रेमी को कोल्डड्रिंक में मिलाकर पिलाया जहरीला पदार्थ
सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र स्थित स्कूल के पास प्रेमी को घर में बुलाकर प्रेमिका ने अपने साथी संग कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।जिससे युवक बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ा मिला।मकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस व परिजनो को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने एबुलेंस से युवक को बिधनू सीएचसी पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया हैं