कानपुर के घाटमपुर तहसील अंतर्गत साढ़ थाना क्षेत्र के देवपुरा इलाके से पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। साढ़ थाने की पुलिस को आरोपी के खिलाफ एक शिकायती पत्र मिला था। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। लेकिन आरोपी फरार चल रहा था। मामले में आरोपी को अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।