घाटमपुर: बारातियों से भरकर गजनेर जा रही कार अनियंत्रित होकर खंती में गिरी,5 लोग घायल
कानपुर के घाटमपुर तहसील अंतर्गत घाटमपुर थाना क्षेत्र के गजनेर रोड पर बारातियों से भरकर गजनेर जा रही कार ट्रैक्टर ट्राली को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। जिससे 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें मासूम बच्चों और महिला समेत पुरुष शामिल हैं। एसीपी रंजीत कुमार के मुताबिक सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इलाज जारी है।