रानीगंज: क्षेत्रपुर गांव निवासी मृतक का शव पीएम के बाद घर पहुंचा, अंतिम संस्कार को लेकर पुलिस समझने में जुटी
रानीगंज तहसील क्षेत्र के मांधाता थाना अंतर्गत क्षेत्रपुर गांव निवासी राजेंद्र पटेल उम्र लगभग 30 वर्ष बीते मंगलवार की शाम मांधाता प्रतापगढ़ मार्ग पर कुछ कार्य से जा रहा था। इस दौरान अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक दें उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोग परिजनों को सूचना देते हुए घायल को जिला अस्पताल इलाज हेतु भिजवाए।