महरौनी: ग्राम सैदपुर में जान से मारने की धमकी का मामला, पीड़ित ने दी शिकायत
महरौनी। थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर के मजरा मुड़िया निवासी रज्जू लाल तने भुजवल कुशवाहा ने दिनांक 4 अक्टूबर 2025 को दोपहर लगभग 12:30 बजे एक शिकायती पत्र पुलिस प्रशासन को सौंपा है। प्रार्थी ने अपने प्रार्थना पत्र में ग्राम के गंधर्व सिंह पुत्र थान सिंह एवं रुक्मेश सिंह पुत्र गंधर्व सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।