हमीरपुर: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में जिलाधिकारी ने जारी किया मतदाता जागरूकता बैनर व स्टीकर
एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में स्वीप कार्यक्रम व जिला निर्वाचन से जुड़े समस्त नोडल अधिकारियों की बैठक लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने 20 मई को लोकसभा चुनाव के समस्त पहलुओं पर विधिवत चर्चा की। उत्तरदायी विभाग एवं अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी तकनीकी जानकारी प्रदान कर समीक्षा की गयी। इस दौरान मतदाता जागरूकता बैनर व स्टीकर जारी किया गया।