हमीरपुर: बिवांर थाना क्षेत्र के कुन्हेंटा गाँव में तालाब में नहाने गए तीन मासूम दोस्तों की पानी में डूबने से हुई मौत
बिवांर क्षेत्र के ग्राम कुन्हेंटा में सोमवार की दोपहर गांव के तालाब में नहाने गए तीन मासूम दोस्तों की पानी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से मृतकों के परिजनों में में कोहराम मच गया। बिवांर पुलिस ने सरकारी अस्पताल पहुंच मृतकों के शवों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।