मछलीशहर: पंवारा बाजार निवासी में लगाया हरा शीशम का पेड़ काटने का आरोप दी तहरीर
पंवारा निवासी गंगा प्रसाद जायसवाल सहित अन्य भाइयों में जमुना प्रसाद, मेवालाल, सेवालाल व प्यारे लाल ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि दबंगई के बल पर कुछ लोगों ने हमारा शीशम का हरा पेड़ काट लिया है। मौके पर मना करने पर भद्दी भद्दी गाली दिए और जान से मारने के लिए धमकी भी दिया। थानाध्यक्ष ने बताया है कि तहरीर मुझे मिला है जांच की जा रही है।