अमरोहा: अमरोहा में एक्सपायरी नमकीन का खेल बेनकाब, कलीम गांव-गांव बेच रहा था जहर, 3 क्विंटल माल किया गया सील
Amroha, Amroha | Apr 24, 2026 अमरोहा के जोया ब्लॉक क्षेत्र के गांव ढकिया चमन में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कर बड़ा खुलासा किया। टीम ने एक गोदाम से भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट की नमकीन, चिप्स, कुरकुरे और नूडल्स के पैकेट बरामद किए। जांच में सामने आया कि एक्सपायरी नमकीन को पैकेट से निकालकर खुले में गांवों के बाजारों में बेचा जा रहा था। इतना ही नहीं, कुछ उत्पादों को