बड़ा मलेहरा: बड़ामलहरा में लोक अदालत: 15 प्रकरणों का निपटारा, 70 लोग लाभान्वित, ₹38 लाख से अधिक की वसूली
लोक अदालत मे पन्द्रह प्रकरण निराकृत 70 लोग लाभान्वित 38 लाख से अधिक की हुई बसूली बड़ामलहरा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में आज शनिवार को न्यायालय परिसर मे आयोजित नेशनल लोक अदालत मे 15 प्रकरण निराकृत किये गये जिससे 70 लोग लाभान्वित हुये वहीं बैक संबंधी एवं नगरपरिषद सम्पत्ति कर जलकर संबंधी प्रकरणों मे 38 लाख 06 हजार 188 रुपये की बसूली की गई ।