जगाधरी: लोकसभा चुनाव को लेकर आज सामान्य ऑब्जर्वर व पुलिस आब्जर्वर ने ली ज़िला सचिवालय में अधिकारियों की बैठक
लोकसभा चुनाव की दृष्टि से आज यमुनानगर के जिला सचिवालय में सामान्य ऑब्जर्वर व पुलिस आब्जर्वर ने मीटिंग के दौरान सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी ईमानदारी व लगन से काम करें ,ताकि लोगों को भय मुक्त वातावरण मिल सके। इस दौरान उन्होंने हमीदा स्थित क्रिटिकल पोलिंग बूथ का निरीक्षण भी किया।