मंदसौर: एसपी द्वारा किया गया थाना अफजलपुर का निरीक्षण एवं इनामी फरारी अपराधियों की धरपकड़ करने हेतु किया निर्देशित ।
मंदसौर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजनिया द्वारा जिले के थाना अफजलपुर का औचक निरीक्षण किया गया। थाना अफजलपुर के निरीक्षण के दौरान थाने के रिकॉर्ड, रजिस्टर, जरायम रजिस्टर इत्यादि चेक करते सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी मौके पर संबंधित अधिकारी कर्मचारी को दिए गए।