मुशहरी: मुजफ्फरपुर में बकरी ईद के लिए बकरों की बिक्री ज़ोरों पर
120000 से लेकर 8000 तक में बकरा बिक रहे हैं। लोगों में बकरा खरीदने की होड़ लगी हुई है और बकरा बेचने वाले जल्द से जल्द अपने बकरे को बेच देना चाहते हैं। मुजफ्फरपुर के पक्की सराय और कंपनी बाग मुख्य रूप से बकरा बिकने का जगह है। इसके अलावे महाराजी पोखर सहित आधे दर्जन जगहों पर बकरे की बिक्री हो रही है। बकरी ईद में कुर्बानी देने के लिए लोग बकरे की खरीदारी कर रहे है