डलमऊ: शोभवापुर गांव में लेखपाल की मिलीभगत से बंजर जमीन पर हो रहा है निर्माण कार्य
डलमऊ तहसील क्षेत्र के शोभवापुर मजरे पखरौली गांव में बंजर भूमि पर कथित अवैध निर्माण को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल की मिलीभगत से सरकारी जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद लेखपाल ने न तो मौके का निरीक्षण किया और न ही निर्माण कार्य रुकवाने की कार्रवाई की। अब ग्रामीणों ने मामल