चैनपुर: 72 घंटे से लापता कुदागा के युवक का मिला शव, पत्थर से कुचलकर हत्या
चैनपुर थाना क्षेत्र के कुदागा गांव के 22 वर्षीय मोजाहिद अंसारी पिता अब्दुल कलाम अंसारी की हत्या कर दी गई। पत्थर से कुचलकर चेहरे को बुरी तरह जला दिया गया था। 72 घंटे बाद उसकी डेड बॉडी थाना क्षेत्र के वन पहाड़ी से अर्धनग्न बरामद की गई। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम