सुपौल: महाअष्टमी पूजा को लेकर सुपौल के बाजारों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जमकर हुई खरीदारी
Supaul, Supaul | Oct 18, 2026 शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पूजा के अवसर पर सुपौल शहर के बाजारों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना को लेकर सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल बनी रही। श्रद्धालुओं ने पूजा की तैयारियों के लिए फल, फूल, मिठाई, नारियल, चुनरी, अगरबत्ती सहित अन्य पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की।