उचकागांव: गोपालगंज में बिल में हाथ डालने के दौरान कोबरा के डंसने से 2 साल के मासूम की मौत
उचकागांव थाना क्षेत्र के लुहसी गांव में गुरुवार को दर्दनाक हादसे में कोबरा सांप के डंसने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजन आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया.