करकेली: धनवार में चैत्र नवरात्र, जवारा एवं हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक बांधवगढ़ शिवनारायण सिंह शामिल हुए
विकासखण्ड करकेली अंतर्गत ग्राम धनवार मे चैत्र नवरात्र जवारा एवं हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे विधानसभा क्षेत्र बांधवगढ़ के विधायक शिवनारायण सिंह शामिल हुए।इस दौरान विधायक बांधवगढ़ शिवनारायण सिंह लल्लू भैया ने हनुमान जी एवं खेर माता जी की पूजा आराधना कर नमन किया और कार्यक्रम मे शामिल हुए।