बिजौलिया: पब्लिक एप की खबर का असर, हाईवे पर शुरू हुआ डामरीकरण
पब्लिक एप की खबर का असर, हाईवे पर शुरू हुआ डामरीकरण बिजौलिया। नेशनल हाईवे-27 पर ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर उड़ रही धूल और अव्यवस्थाओं को लेकर पब्लिक एप ने खबर प्रकाशित होने के बाद हाईवे विभाग हरकत में आया। आज मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे को विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर डामरीकरण कार्य शुरू कराया, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को धूल-मिट्टी से राहत मिली।