जगदीशपुर: जगदीशपुर में सशक्त स्थायी समिति चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, 29 मई को अनुमंडल कार्यालय में होगा चुनाव
नगर पंचायत, जगदीशपुर में सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय, भोजपुर आरा द्वारा जारी निर्देश के अनुसार सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव 29 मई को अनुमंडल कार्यालय जगदीशपुर के सभागार में पूर्वाह्न 8 बजे से कराया जाएगा। चुनाव को लेकर नगर पंचायत कार्यालय की ओर से सभी वार्ड पार्षदों को तामिला पत्र भेजा जा रहा