बरेली: जोगी नवादा गोलीकांड: मंत्री पति के भतीजे समेत 7 पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया, संपत्ति होगी जब्त
बरेली के जोगी नवादा गोलीकांड में उत्तराखंड की महिला मंत्री के पति व भाजपा नेता गिरधारी पप्पू के भतीजे टिंकू राठौर और गैंग लीडर सौरव राठौर समेत सात लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। 9 दिसंबर 2024 को बारादरी क्षेत्र में सौरव और साथियों ने लखन व प्रेमपाल राठौर पर जानलेवा फायरिंग की थी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी।