“विजयराघवगढ़ क्षेत्र के खिरवा नंबर–02 के पास सरपंच की ज़मीन पर खुलेआम अवैध रूप से खन्ना पत्थर का उत्खनन किया जा रहा है। रात के अंधेरे में पत्थर निकालकर वाहनों से बाहर ले जाया जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि पूरे मामले में संबंधित अधिकारी कार्यवाही करने से मौन क्यों हैं? क्या प्रशासन इस अवैध खनन पर सख्त कदम उठाएगा, या यूँ ही नियमों की अनदेखी होती रहेगी?”