कुनकुरी: कुनकुरी जनपद पंचायत अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को आयोजित की जाएंगी ग्राम सभाएं
सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश पर आयोजित होने वाली इन ग्राम सभाओं में आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची पर विशेष चर्चा होगी। ग्राम सभा में पात्र हितग्राहियों की प्राथमिकता सूची तैयार की जाएगी और प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। इसके अलावा पंचायतों के आय-व्यय, विकास