बिजौलिया: बिजौलिया में जनगणना का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ
बिजौलिया नगर पालिका के तत्वावधान में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज शनिवार दोपहर करीब 2 बजे सम्पन्न हुआ। राजकीय हाई स्कूल जावदा रोड में आयोजित प्रशिक्षण में 24 प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को मकान सूचीकरण, डिजिटल प्रक्रिया और सर्वेक्षण कार्य की जानकारी दी गई। इस दौरान सभी ने निष्पक्ष एवं जिम्मेदारी से कार्य करने की शपथ भी ली।