कैसरबाग बस अड्डे के बगल में स्थित थाना वजीरगंज क्षेत्र की चौकी बस अड्डा अंतर्गत सैफ होटल (मुरादाबादी बिरयानी) में खाने से कीड़ा निकलने का मामला सामने आया है। घटना सामने आते ही होटल परिसर में हड़कंप मच गया और मौके पर मौजूद ग्राहकों ने कड़ी नाराज़गी जताई। खाने में कीड़ा निकलने की सूचना से खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।