नगर नौसा: नालंदा: 1 अगस्त से 1 सितंबर तक दावा आपत्ति का समय, नाम जल्द जुड़वा लें - डा. आशुतोष कुमार मानव
भारत निर्वाचन आयोग के ज़िला स्वीप आइकॉन डा. आशुतोष कुमार मानव ने आम जन को संदेश जारी करते हुए कहा कि जिनका नाम मतदाता सूची में किसी कारण से नहीं चढ़ पाया है उनको घबराने की ज़रूरत नहीं है . चुनाव आयोग ने एक अगस्त से एक सितंबर तक नाम जोड़ने , कटवाने या सुधार करने के लिए एक माह का समय निर्धारित किया है.