राजगढ़: सोनी हॉस्पिटल राजगढ़ में निःशुल्क विशाल नेत्र जांच शिविर में 320 मरीजों की जांच, 35 मोतियाबिंद मरीजों का चयन
Rajgarh, Churu | Jun 28, 2026 राजगढ में जन स्वास्थ्य के लिए एक मात्र सुप्रसिद्ध सोनी हॉस्पिटल में रविवार को विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज कटारिया (एमएस नेत्र रोग, पीजीआईएमईआर चंडीगढ) एवं उनकी टीम, नयन सुपरस्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल, पिलानी द्वारा लगभग 320 मरीजों की क प्यूटरीकृत नेत्र जांच की गई तथा जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयों दी।