डोईवाला नगर पालिका के वार्ड नंबर 1 ऋषिकेश रोड क्षेत्र में घराट गली का निर्माण नगर पालिका द्वारा कराया जा रहा था काम अभी शुरू ही हुआ था स्थानीय निवासी सुदेश कुमार शर्मा ने आपत्ति जताते हुए काम रुकवा दिया सुदेश शर्मा ने बताया कि 1962 में रजिस्ट्री के अंतर्गत यह मार्ग की जमीन उनकी निजी भूमि है उनके बिना सहमति से निर्माण कार्य कराया जा रहा था.