शाहबाद: मंझिला गांव में बैठक कर एसडीएम ने किसानों को पराली न जलाने के लिए किया प्रेरित
मंझिला गांव में किसानों की एक बैठक करके शुक्रवार को एसडीएम अंकित तिवारी ने किसानों को खेत में पराली न जलाने के लिए प्रेरित किया। एसडीएम अंकित तिवारी ने कहा किसानों द्वारा खेतों में पराली जलाने से खेत की उपजाऊ क्षमता समाप्त हो जाती है और मित्र कीट भी मर जाते हैं। इसके अतिरिक्त पराली जलाने से लोगों पर बुरा असर पड़ता है।