शाहबाद: बरी के जंगल से बरामद व्यक्ति के शव के सिलसिले में पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
मंझिला थाना क्षेत्र के बरी के जंगल में उमेश यादव का शव बरामद हुआ था। इस सिलसिले में सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने शनिवार को पूर्वान्ह 11:00 बजे बताया उमेश यादव की उसके ही साथ शराब पीने वालों द्वारा मामूली विवाद के कारण हत्या कर दी गई और जंगल में शव को छुपा दिया गया। पुलिस ने इन सिलसिले में जांच के उपरांत तीन हत्यारों को गिरफ्तार किया है।