खुसरूपुर: खुसरूपुर पुलिस ने बांसटाल के पास से चोरी की बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया
खुसरूपुर पुलिस ने बांसटाल के पास से चोरी के एक बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धनराज कुमार और बिट्टू कुमार दोनों भाई है। जब्त की गई बाइक कुछ दिन पूर्व खुसरूपुर स्टेशन से चोरी हुई थी। पीड़ित ने थाना में अज्ञात चोरो के खिलाफ शिकायत दर्ज किया था। पुलिस चोरी बाइक की बरामदगी के लिए प्रयासरत थी।पुलिस ने बाइक के साथ दोनों भाई को गिरफ्तार किया है।