गुनौर: पंन्ना कलेक्ट्रेट में वाटर कूलर का शुभारंभ कलेक्टर ने काटा फीता
Gunnor, Panna | Jul 2, 2024 प्राणनाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले आगंतुकों सहित लोकसेवकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वॉटर कूलर स्थापित करवाया गया है। इससे लोगों को आसानी से शुद्ध व शीतल पेयजल मिल सकेगा। कलेक्टर सुरेश कुमार द्वारा वॉटर कूलर का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।