हनुमानगढ़: जंक्शन में दिनदिहाड़े थार गाड़ी चोरी करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी की रिमांड अवधि समाप्त होने पर पुलिस ने भेजा जेल
हनुमानगढ़ जंक्शन में दिनदहाड़े थार गाड़ी चोरी करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी की रिमांड अवधि समाप्त हो जाने पर हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने आरोपी पवन कुमार पुत्र कमल सिंह को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया है। इस संबंध में परिवादी अजय कुमार पुत्र प्रेम राज जाट की ओर से जंक्शन थाना में मामला दर्ज करवाया गया था।