गाज़ीपुर: होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता, मुख्य आरोपी शंकर पांडेय के पिता रविशंकर पांडेय गिरफ्तार
गाजीपुर के चर्चित होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में आरोपी रविशंकर उर्फ रविशेखर पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी और एक लाख रुपये के इनामी बदमाश शंकर पांडेय का पिता है। पुलिस का दावा है कि रविशंकर हत्याकांड की साजिश में शामिल था।