खातेगांव: खातेगाँव में तेंदूपत्ता संग्रहण में मजदूरों का शोषण, 100 की गड्डियों पर 5 अतिरिक्त पत्तियां अवैध रूप से ली जा रही
सोमवार दोपहर 2 बजे खातेगाँव वन परिक्षेत्र मे इन दिनों तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य तेज़ी से चल रहा है, लेकिन इसी बीच मजदूरों के शोषण के गंभीर आरोप भी सामने आए हैं। ग्रामीणों और तेंदूपत्ता संग्राहकों का कहना है कि वन विभाग और समिति प्रबंधकों की कथित मिलीभगत से फड़मुंशी मजदूरों से “पचोत्री” के नाम पर अतिरिक्त गड्डियां वसूल रहे हैं। आरोप है कि संग्रहण कार्ड