रामपुर: कोतवाली क्षेत्र से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Sep 20, 2024 रामपुर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के निर्देश के अनुसार अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को थाना कोतवाली क्षेत्र से पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में पंजीकृत अभियोग के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।