रामपुर: दिलपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की हुई मौत, परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में दी तहरीर
Rampur, Rampur | Sep 20, 2024 दिलपुरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के दौरान एक किसान की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक परिवार वालों ने कहा कि एक किसान के खेत में दवा का छिड़काव करने गए थे वहां उनकी हालत बिगड़ गई वही लोग अस्पताल लाए डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया तो वह भाग गए।