महोबा: ग्राम पवा गौशाला के पास सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम, प्राथमिकी दर्ज
Mahoba, Mahoba | May 12, 2026 कबरई के किदवई नगर निवासी नरेश कुमार ने श्रीनगर थाने में तहरीर देकर बताया कि 23 अप्रैल को उसका भाई महेश कुमार कबरई से बाइक लेकर बिलखी गांव जा रहा था। जैसे ही वह पवा गांव की गोशाला के पास पहुंचा और सड़क किनारे खड़े होकर रामकरन व शिवनारायण का इंतजार करने लगा। इसी दौरान एक बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।