सिंघवारा: भालपट्टी थाना क्षेत्र में नशा विरोधी अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो गिरफ्तार
भालपट्टी थाना क्षेत्र में नशेड़ियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। छापामारी के क्रम में पुलिस ने दो व्यक्तियों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जामुन कुमार चौपाल (उम्र 25 वर्ष), पिता सुभाष चौपाल, निवासी फतुल्लाह तथा मोहम्मद तमन्ना (उम्र 56 वर्ष), पिता स्वर्गीय जाफिरुल हक, निवासी मुरिया है