श्रीनगर: जमीन विवाद के मामलों के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन, एक मामले का हुआ निष्पादन
जमीन विवाद से जुड़े मामलों के निष्पादन को लेकर शनिवार को 1 बजे अंचल कार्यालय में आरओ सौरभ कुमार के अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में थाना क्षेत्र के प्रेमनगर से रामलाल हेम्ब्रम बनाम विशेष हेम्ब्रम, उफरैल से बीबी हलीमा खातुन बनाम मो. इस्लाम सहित विभिन्न पंचायतों से आए फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं।