रौन: रौन के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जनकल्याण शिविर का आयोजन, कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने किया शुभारंभ
Ron, Bhind | Jun 13, 2026 भिंड। जिले के रौन स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को दोपहर 3 बजे जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।