लोहरदगा: लोहरदगा डालसा ने हरमू पंचायत के हडराटोली में जरूरतमंदों को कंबल बाँटकर राहत पहुँचाई
झालसा, रांची के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए मंगलवार अपराह्न करीब 3:00 बजे डालसा सचिव राजेश कुमार ने सदर प्रखंड अंतर्गत हरमू पंचायत के हडराटोली में असहाय और जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया।