लोहरदगा: लोहरदगा उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने कहा, कंप्यूटर साक्षरता से खुलेंगे रोजगार के अवसर
विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस के अवसर पर मंगलवार दोपहर लगभग 2:30 बजे उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में कंप्यूटर की महत्ता और उस पर निर्भरता से इंकार नहीं किया जा सकता है।