जगाधरी: सोमनदी का तटबंध टूटने से खानूवाला गांव के साथ अन्य गांव में भी घुसा पानी फसलों का हुआ नुकसान एक युवक भी पानी में बह गया
सोम नदी का तटबंध टूटने से खानूवाला के साथ लगते 30 गांव के अंदर पानी भर गया। फसले पूरी तरह से जल मग्न हो गई है। इस बीच एक युवक भी पानी में बह गया जिसको लेकर के प्रशासन की टीम उसकी तलाश करने में जुटी हुई है। जिस तरह से पानी बढ़ रहा है इस तरह से और ज्यादा नुकसान हो सकता है।