मंझनपुर: बैरमपुर से पश्चिम शरीरा जाने वाले मार्ग पर महिला का शव मिला, एसपी ने बताया हाथ में लगी मेहंदी, शिनाख्त नहीं हुई
डायल 112 के माध्यम से थाना पश्चिम शरीरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बैरमपुर से पश्चिम शरीरा जाने वाले मार्ग पर एक लगभग 40 वर्षीय महिला का शव पड़ा है। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि सुबह लगभग 5 बजे के आसपास उन्होंने यहां इस महिला को देखा है। सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है।